श्री गंगानगर: पंचायती धर्मशाला में IDP की स्थापना दिवस पर आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 26, 2026
इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्लेटफॉर्म (IDP) के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे आईडीपी कार्यों, आंदोलनों और विचारों के समस्त हमदर्द, भागीदार, सहयोगी व सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला स्थानीय पंचायती धर्मशाला आयोजित हुई । इस कार्यशाला का विषय आईडीपी के कार्यक्रम व संविधान का अध्ययन व विमर्श, सदस्यता का नवीनीकरण और नई भर्ती था ।