उधवा: प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन,वसीम रेजा बने अध्यक्ष एवं नमिता देवी बनी उपाध्यक्ष
प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पतौड़ा पंचायत की मुखिया धनी पहाड़िन ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से वसीम रेजा को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष एवं नमिता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।