कासगंज: सोरों क्षेत्र से 4 नाबालिग बालिकाएं हुईं गुम, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गाजियाबाद से किया बरामद
शिकायतकर्ता ने सोरों थाने चार नाबालिग बालिकाओं के गुम होने की में मौखिक शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। और उन्होंने बरामदगी के लिए टीम गठित की। गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज, मोबाइल नंबरों की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर जांच की। चारों नाबालिग बालिकाओं को गाजियाबाद के दादरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया है।