कुंदा: बधार गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ वट सावित्री व्रत मनाया गया
Kunda, Chatra | May 16, 2026 प्रखंड के बधार गांव में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। गांव की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना कर सुखमय वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की। पूजा कार्यक्रम में पंडित अतुल आनंद ने वैदि