बरेली: भुता थाना क्षेत्र के गांव पाहरपुर में 28 वर्षीय युवक की उसके ही 3 दोस्तों ने खपरैल की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
भुता थाना क्षेत्र के गांव पाहरपुर में 28 वर्षीय युवक पवन की उसके ही तीन दोस्तों ने खपरैल की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।