बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले युवक को गाड़ी की किस्त मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले एक युवक को गाड़ी की किस्त मांगना महंगा पड़ गया। घायल युवक ने बताया वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह गाड़ी की किस्त वसूलने के लिए गया था ।इसी बात से दबंग आग बबूला हो गए। युवक को फोन करके बुलाकर उसे बेरहमी से पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दि है।