बरेली: शाही थाना क्षेत्र के ग्राम खाता में बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट व विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ की मारपीट
थाना शाही क्षेत्र के ग्राम खाता निवासी रूमा देवी और उसके पति गौतम को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल लाया गया।जहां उपचार के दौरान रूमा देवी के परिजनों ने बताया कि पति पत्नी गांव के बाहर बने मकान में रहते हैं।कल रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए और लूटपाट की विरोध करने पर दंपती के साथ बुरी तरह मारपीट की घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।