बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र में ठिरिया में दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।