धनौरा: सावन के आखिरी सोमवार को तहसील क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने आस्था और उल्लास के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार तथा समाज में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। भारी भीड़ के चलते शिवालयों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नगर के शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। विधि-विधान पूर्वक सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा।