वारासिवनी: आज दशहरा ग्राउंड में गूंजेंगे बाबा महाकाल और मातारानी के भक्ति गीत, रात 8 बजे से सजेगी भजन संध्या
मां अंजनी पुत्र सेवा समिति के तत्वावधान में आज रात 8 बजे दशहरा ग्राउंड में भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा। सुप्रसिद्ध गायक किशन भगत और रुद्र कांत ठाकुर बाबा महाकाल व मातारानी के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल और समाजसेवी संजय सिंह कछवाहा शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।