बाड़मेर: हायर सेकेंडरी स्कूल रावतसर में रोते हुए बच्चों का 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, टीचर ने की पिटाई
Barmer, Barmer | Mar 11, 2024 सरकारी स्कूल में खेल रहे बच्चों के कारण टीचर की नींद टूट गई। नाराज टीचर ने बच्चों की डंडे से जमकर पिटाई कर दी और कमरे में बैठा दिया। पिटाई से बच्चे रोने लगे तो स्कूल के पास से गुजर रहे लोग वहां पहुंचे। मामला बाड़मेर जिले के गडरारोड ब्लॉक की हायर सेकेंडरी स्कूल रावतसर का है।