सुजानगढ़: सुजानगढ़ में रामदेव ढाका की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
पूर्व जिला प्रमुख रामदेव ढाका की दसवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास द्वारा लायंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में दोपहर तक 50 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत ढाका की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।