हुज़ूर: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2026 भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।