थाना कमालगंज के गांव कतरौली पट्टी में शराब ठेका के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बता दें धान रोपाई के दौरान किसान शराब के नशे में गाली-गलौज एक दूसरे को कर रहे थे। तभी गाली गलौज के बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।