कौंच: कोंच नगर में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा, कई चोरी के कनेक्शन पकड़े गए, बिजली चोरों में मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | Apr 20, 2026 कोंच नगर में सोमवार सुबह 9 बजे विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सागर चौकी और गांधी नगर इलाके में छापेमारी कर बिजली चोरी के कई मामले पकड़े, वही ओवरलोडिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते यह अभियान चलाया गया, जेई अमन पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड को देखते हुए कार्रवाई की गई और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।