धरियावद: धरियावद में दश-लक्षण पर्युषण महापर्व के समापन पर निकली भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति में लगाए जयकारे
दश-लक्षण पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर दिगंबर जैन समाज द्वारा नगर में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। आचार्य कल्प मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में निकाली गई इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ यात्रा का शुभारंभ नगर के क्षेत्रपाल मंदिर से ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के साथ हुआ। आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित रथ।