पटियाली: पटियाली में पुराना नीम का पेड़ गिरने से मां-बेटा घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
पटियाली कस्बा के मोहल्ला चौक में गुरुवार सुबह एक पुराना नीम पेड़ अचानक टूटकर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से झोपड़ी में मौजूद शीला पत्नी जुगेंद्र कश्यप और उसका बेटा हनी कश्यप घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पेड़ को कटवाकर रास्ते से हटवाया।