डिंडौरी: गनेशपुर नुनखान गांव के पास तेज बारिश तूफान के चलते पेड़ हुए धराशाई, जबलपुर अमरकंटक मार्ग हुआ बाधित
डिंडौरी जिले के गनेशपुर नुनखान गांव के पास तेज बारिश तूफान के चलते सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ टूट कर जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर गिर गए जिसके कारण यातायात बाधित हो गया । दरअसल सोमवार दोपहर 3:30 अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी तूफान बारिश के चलते पेड़ टूट कर सड़क मार्ग पर गिर गए जिसके कारण यातायात बाधित हो गया और आमजान परेशान हुए ।