डिंडौरी: सेफ क्लिक 2.0 अभियान में डिंडौरी पुलिस के शानदार प्रदर्शन पर, मप्र पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के नेतृत्व में साइबर जागरूकता सेफ क्लिक पॉइंट 2.0 अभियान साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मप्र पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाना ने प्रशस्तिक पत्र से सम्मानित किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 7:00 जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 74887 नागरिकों को साइबर अपराध से जागरूक किया।