गढ़वा: टेंपो-मोटरसाइकिल टक्कर में 2 महिलाओं समेत 4 घायल, 2 हायर सेंटर रेफर
Garhwa, Garhwa | Nov 24, 2026 गढ़वा-सुंडीपुर मार्ग पर गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता स्कूल के समीप मंगलवार को टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मझिआंव थाना क्षेत्र के रानीताली गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र मुन्ना कुमार पासवान, विनोद राम का पुत्र विक्की राज तथा टेंपो सवार कांडी थाना