जलालाबाद: कोर्ट के आदेश पर एलमनगर में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव एलमनगर में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर झोपड़ी को हटवा दिया। इस घटना के बाद डिजिटल क्रिएटर अन्नया राठौर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार का दर्द साझा किया है