मोहनलालगंज: मोहनलालगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसीपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसीपी रजनीश वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं है। वहीं कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।