मोहनलालगंज: रमजान के पहले जुमे पर गोसाईगंज की जामा मस्जिद में मुल्क की शांति के लिए की गई दुआ
गोसाईगंज के ग्राम पंचायत सलेमपुर में रमजान के पहले जुमे की नमाज आज अदा की गई है। गंगागंज की जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज हाफिज मोहम्मद सलीम ने अदा कराई है। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद सलीम ने बताया की नमाज के बाद देश की शांति, अमन-चैन और सुरक्षा के लिए विशेष दुआ की गई है। वहीं हाफिज मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस्लाम धर्म में जुमे की नमाज का विशेष महत्व है।