मोहनलालगंज: गोसाईगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आवारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा को खतरा, टूटी बाउंड्री वॉल बनी समस्या
गोसाईगंज के कपेरा मदारपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ होने मामला सामने आया है। गोसाईगंज के कपेरा मदारपुर स्थित विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण आवारा पशु स्कूल परिसर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। स्कूल प्रशासन ने जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल की मरम्मत की मांग भी की है।