मोहनलालगंज: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का लगाया आरोप, थाने में की शिकायत
थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया है। घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति सास और ससुर पर थाने में मामला दर्ज कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।