मोहनलालगंज: मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बेसुध मिले यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जहरखुरानी की आशंका जताई
ट्रेन में बेसुध पाए गए एक यात्री को मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। यात्री के मुह से सफेद झांग निकल रहा था ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन में यात्री जहरखुरानी का शिकार हुआ है। मामले की सूचना डाक्टरों ने पुलिस को दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच कर रही है।