कोलारस: मानीपुरा कृषि मंडी में सरसों के दामों में आया उछाल तो मंडी में बड़ी फसलों की आवक, सरसों अधिकतम ₹5065 प्रति कुंतल तक बिकी
कोलारस नगर के मानीपुरा स्थित कृषि उपज मंडी में फसलों की खरीदी जारी है। कोलारस कृषि उपज मंडी में आज 6300 बोरियों की रही बंपर आवक। शिवपुरी जिले की कोलारस की मुख्य मंडी में किसानों की फसलों की खरीदी जारी है। सोयाबीन अधिकतम ₹4500, मसूर अधिकतम ₹5770 और सरसों अधिकतम ₹5065 प्रति कुंतल तक बिकी।