पटोरी: पटोरी ब्लॉक के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद, चालक फरार
पटोरी प्रखंड क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना का लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सामने आया है।