बरेली में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज ने ‘गो सम्मान’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि 27 अप्रैल और 27 जुलाई 2026 को देशभर के 5000 स्थानों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन में गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग की जाएगी। अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की गई।