कोरांव: कोरांव नगर पंचायत के गोविंद नगर मोहल्ले में घटिया सड़क निर्माण कार्य की सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष से की शिकायत
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की शिकायत दर्ज कराई गई है। सभासद सचिन केसरी और मोहल्ले के निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी से इस संबंध में शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। सभासद सचिन केसरी के अनुसार, सड़क निर्माण में घटिया ईंट बालू और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।