बदलापुर: बेलावां गांव में जमीन पर जबरन निर्माण का विरोध करने पर हुई मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावां गांव में जमीन पर जबरन निर्माण का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उक्त गांव निवासी अरविंद चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आराजी संख्या 1524 और 1525 की जमीन में विपक्षी रामआसरे चौहान, उग्रसेन चौहान और छब्बी देवी जबरन निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते