बारा: अमरेहा ओवर ब्रिज के पास तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Bara, Allahabad | Oct 26, 2024 घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा ओवर ब्रिज के पास आज शनिवार की है,जहां पर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।