रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ताकत, CM साय करेंगे प्रथमेश हॉस्पिटल का शुभारंभ
रायपुर के देवपुरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रथमेश हॉस्पिटल की शुरुआत होने जा रही है। 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
125 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल में मॉड्यूलर आईसीयू, पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और न्यूरोसाइंसेस, कार्डियक साइंसेस, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, ट्रामा और इमरजेंसी जैसी चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। डॉक्टरों द्वारा स्थापित इस संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ मरीजों के प्रति संवेदना, जिम्मेदारी और विश्वास को प्राथमिकता द�
Raipur, Raipur | Oct 10, 2026