बीते साल से अंतरिक्ष में तैर रहे स्पेस-एक्स रॉकेट के एक टुकड़े की बुधवार, 5 अगस्त को चंद्रमा से टक्कर होने जा रही है। स्कूल-बस के जितना बड़ा और करीब 4,000 किलोग्राम वजन का यह यह टुकड़ा, स्पेस एक्स फैल्कन-9 रॉकेट का दूसरा हिस्सा है, जिसने जनवरी 2025 में लूनर लैंडर को चंद्रमा की ओर भेजा था। भारतीय समय के हिसाब से बुधवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर यह टक्कर होगी। इस टक्कर से चंद्रमा की धूल का गुबार उठेगा, जो सूरज की रोशनी में चमकेगा लेकिन इसे नंगी आंखों से देखना मुश्किल होगा।
एक साल से ज्यादा समय पहले दो लूनर लैंडर लॉन्च करने के बाद स्पेस-एक्स का एक रॉकेट चांद से टकराने जा रहा है। इस रॉकेट का ऊपरी हिस्सा अनजाने में चांद से टकराएगा, जिससे वहां एक गड्ढा (क्रेटर) बन जाएगा और धूल-मिट्टी का करीब 100 किमी ऊंचा गुबार उठेगा। वैज्ञानिकों और हजारों आम लोग भी इस घटना को देखने के लिए उत्सुक हैं।
#spacex #elonmusk
Korba, Korba | Aug 5, 2026