तुलसीपुर: नगरपंचायत पचपेडवा में अज्ञात महिला घर में घुसकर जेवरात व नगदी लेकर फरार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
नगर पंचायत पचपेडवा निवासी छोटे मास्टर उर्फ राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को वह घर के ऊपर ट्यूशन पढ़ा रहे थे इसी बीच एक अज्ञात औरत घर में घुस गई और प्रार्थी के घर में नगदी व जेवर उठा ले गई, घर पर सब लोग दैनिक क्रिया में व्यस्त थे औरत कमरे में घुसकर अलमारी में रखे हुए 55 हजार नगदी तथा सोने का एक हार, पायल अंगूठी लेकर फरार हो गई।