तुलसीपुर: तुलसीपुर में जीएसटी विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में रोष, तहसील में प्रदर्शन कर सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तुलसीपुर में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने कहा कि जीएसटी विभाग धारा 79 के तहत छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।