तुलसीपुर: गैसड़ी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
बलरामपुर के थाना गैसड़ी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गैसड़ी पुलिस ने गुरुवार को विनय कुमार कोरी बनकटवा ख्वास लालपुर लैबुड्डी, थाना महाराजगंज तराई, जनपद बलरामपुर को पकड़ा है। वह थाना गैसड़ी में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है।