तुलसीपुर: तुलसीपुर में 29.5 मिमी बरसात से किसानों को मिली राहत, आपदा विभाग ने हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक जिले में औसत 44 मिली मी बरसात रिकार्ड की गई। कई दिनों बाद हुई बरसात से किसानों को राहत मिली है। तुलसीपुर में 29.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले में तेज हवा के साथ हल्की से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बरसात में बिजली के एवं पेड़ों के नीचे न जाने को कहा गया है।