पेण्ड्रा: कोटमी गोलीकांड: सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटपाट कर फरार कातिलों का सुराग देने पर मिलेगा ₹35 हजार का इनाम
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पेंड्रा के सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली हैं। 26 मई 2026 को कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुई इस घटना के सभी अज्ञात आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने अब 35 हजार के इनाम की घोषणा की है।