बाबरिया गैंग की महिला चोर गिरफ्तार, बच्चे को छीनकर भागने की कोशिश नाकाम
मुरैना/ ई-रिक्शा में सफर के दौरान एक महिला ने सावित्री कुशवाह के पर्स से 1 हजार रुपये चोरी कर लिए। सिकरवारी बाजार में आरोपी महिला दिखाई देने पर सावित्री ने उसे पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने सावित्री की गोद से 3 महीने के बेटे कृष को छीन लिया और भागने लगी।
मां की चीख-पुकार सुनकर दुकानदारों और राहगीरों ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला धौलपुर के कुख्यात बाबरिया चोर गिरोह से जुड़ी है और उसके खिलाफ पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।