नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े को लेकर ग्वालियर में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। ग्वालियर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में गांधी क्लब, आकाशवाणी तिराहा से थाटीपुर चौराहे तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन का उद्देश्य नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के खिलाफ आवाज बुलंद करना था।जुलूस के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। #newsimpact #gwalior