ललितपुर: हसगुआ मोटा निवासी किसान का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लाया गया
ग्राम हसगुआ के मजरा मोटा निवासी घनश्याम पुत्र बिहारी अहिरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह के समय पेड़ पर फांसी की फंदे पर उनके बेटे ने लटकता हुआ देखा। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय लाया गया है। जहां मृतक के भाई ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।