कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने मुख्य मार्गों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। समिति ने साल 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को वर्ष 2025 की तुलना में कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। और बैठक में में जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार पर भी चर्चा की गई।