मड़िहान: थाना संतनगर पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित 2 चोरों को गिरफ्तार किया, 5 बैटरी बरामद
थाना संत नगर पर वादी मुनेश्वर सुमन निवासी तुलसीपुर ने सचिवालय में लगे बैटरी व इनवर्टर के चोरी के संबंध में तहरीर दी वही वादी सत्येंद्र कुमार सिंह प्रशासक प्रतिनिधि ग्राम मलूआ द्वारा अज्ञात के विरुद्ध पंचायत भवन से बैटरी इन्वर्टर व डीवीआर चोरी के संबंध में तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने दो अभियुक्त कमलेश चौहान व प्रदुमु बिंद को 5 बैटरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।