चकरनगर: संचारी रोग अभियान की तैयारियों को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न
विकास खण्ड सभागार चकरनगर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लॉक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खण्ड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगातार चलेगा।