➡️ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का जिले के सभी विकासखंडों में विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में बैचलर ऑफ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रत्येक विकासखंड में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। जिले के घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, चिचोली, भीमपुर, प्रभातपट्टन, मुलताई, आमला, भैंसदेही एवं बैतूल विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित विकासखंड समन्वयक एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक नेतृत्वकर्ता तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशामुक्त समाज, विवादमुक्त ग्राम, जलयुक्त ग्राम एवं स्वच्छ ग्राम के निर्माण के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्य करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। साथ ही सभी नवीन विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
9 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026