मालपुरा: मालपुरा शहर के सदरपुरा रोड पर कुएं में युवक की तलाश जारी, 13 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव
Malpura, Tonk | Sep 2, 2026 मालपुरा शहर के सदरपुरा रोड पर एक युवक के कुएं में गिरने का अंदेशा जता थाना पुलिस व परिजन ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार की रात 10:00 बजे से ही कुएं में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं लेकिन आज बुधवार की सुबह 11:00 बजे तक 13 घंटे बाद भी कुएं में नहीं मिला युवक का शव, एसडीआरएफ टीम का भी सर्च अभियान जारी