जहानाबाद: नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, डीईओ सख्त, फर्जी शिक्षकों में हड़कंप
उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जहानाबाद जिले के नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशासनिक प्रमाणपत्रों की जांच होगी। डीईओ सरस्वती कुमारी ने सभी बीईओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कूट अथवा अमान्य प्रमाणपत्र पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई व वेतन भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई है।