रानी: रानी थाना क्षेत्र के मांडल रोड पर हुई बाइक दुर्घटना में वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, महिला सहित 3 लोग घायल
रानी थाना क्षेत्र के मांडल रोड पर मजदूरी के बाद अपने घर लौटने दौरान बाइक में चुनरी का पल्लू फस जाने के कारण हुई बाइक दुर्घटना में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रानी के राजकीय अस्पताल भेजा गया यहां से तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात रेफर कर दिया गया है ।