जमुई: दो लाख रुपया का इनामी कुख्यात अपराधी बबलू यादव उर्फ बबुआ को पुलिस ने पतौना चौक से किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 आधा दर्जन अपराधिक कांडों में फरार चल रहे लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी बबलू यादव उर्फ बबुआ को पुलिस ने पतौना चौक से गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर सोनो और लक्ष्मीपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त जानकारी कार्यालय कच्छ में रविवार की देर शाम जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।